फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Cricket competetion

श्रीराम क्रिकेट क्लब ने 18 रनों से जीता मैच

विज्ञापन
Cricket competetion
मैन आफ द मैच को सम्मानित करते कल्व के सदस्य - फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी में चल रहे टूर्नामेंट के 12वें दिन वीरवार को श्रीराम क्रिकेट क्लब ज्योतिपुरम व वाइन ऐसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें वाइन ऐसोसिएशन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलने उतरी ज्योतिपुरम की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल की टीम 20 ओवर में नो विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी और हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

श्रीराम क्रिकेट क्लब ज्योतिपुरम टीम के खिलाड़ी 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 160 रन लक्ष्य रखा था। ज्योतिपुरम की टीम से बल्लेबाज अक्षित गंदराल ने 39 गेंद पर 50 रन बनाए। जिसमें एक चौका और चार छक्का शामिल है। अरमिंद्र ने 20 गेंद पर 40 रन बनाकर नाट आउट रहे। उन्होंने ने तीन चौके व तीन छक्के लगाए। वहीं हिमाचल प्रदेश की टीम से गेंदबाज पुलकित ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए। गेंदबाज अजीज ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाइन एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी और यह महत्वपूर्ण मैच ज्योतिपुरम की टीम ने 18 रन से जीत लिया। हिमाचल प्रदेश की टीम से बल्लेबाज नीतीश ने 30 गेंद में 50 रन बनाए और नाट आउट रहे। वहीं रविंद्र ने 24 गेंद में 27 रन का योगदान दिया। ज्योतिपुरम की टीम से गेंदबाज अरमिंद्र ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए। अन्य गेंदबाज विनय व शरद ने भी दो-दो विकेट लिए। अरमिंद्र को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने 20 गेंद में 40 रन बनाए व 2 विकेट भी लिए। इस मौके पर स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा के सदस्यों ने श्रीराम क्रिकेट क्लब के हरफनमौला खिलाड़ी अरमिंद्र को 3100 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा के चेयरमैन बलिराम राणा, प्रधान सुनील डोगरा, अरुण शर्मा, वीरेंद्र केसर, अजय सिंह के अलावा अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed