{"_id":"67f041df99d57b3eda0633dc","slug":"cricket-championship-start-udhampur-news-c-202-1-udh1002-121991-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्य मेहमान।
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। तीन दिवसीय टी-10 टेनिल बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट शुक्रवार से शुरू हो गया। इस टूर्नामेंट में पहले दिन पांच मैच करवाए गए।
बसंतगढ़ तहसील के छतराड़ी इलाके में छतराड़ी क्रिकेट क्लब की ओर से प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे किया गया। इस मौके पर पूर्व सरपंच ओम प्रकाश गुप्ता, नंबरदार बलदेव मुख्य अतिथि गण के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रिबन काट कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहले दिन पांच मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता में बसंतगढ़ तथा रामनगर तहसील की आठ टीमें भाग ले रही हैं।
पहले दिन पंचोड़ क्रिकेट क्लब, छतराड़ी क्रिकेट क्लब, जोफड़ क्रिकेट क्लब, गंद टॉप क्रिकेट क्लब, छतराड़ी-बी क्रिकेट क्लब ने मैच में जीत हासिल की। वहीं शनिवार को दूसरे दिन मजोड़ी क्रिकेट क्लब, रसली ठकराई, गंद टॉप, पंचोड़, छतराड़ी और जोफड़ क्रिकेट क्लब सहित छह टीमों के बीच मैच करवाए जाएंगे। संवाद