{"_id":"6a57e8ad00ab9966ed073a87","slug":"crackdown-on-arbitrary-prices-and-adulteration-udhampur-news-c-202-1-udh1011-138215-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मनमाने दाम और मिलावट पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मनमाने दाम और मिलावट पर कसेगा शिकंजा
Thu, 16 Jul 2026 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बाजार में चलाएगी विशेष निरीक्षण अभियान
गुणवत्ता, साफ-सफाई, रेट लिस्ट और अन्य नियमों का पालन जांचा जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बाजार में मनमाने दाम वसूलने, खाद्य पदार्थों में मिलावट और मीट मार्केट में साफ-सफाई को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने जल्द ही विशेष निरीक्षण अभियान चलाने का निर्णय लिया है जिसमें विभिन्न बाजारों का औचक निरीक्षण किया जाएगा।
टीएसओ (फूड सेफ्टी) अधिकारी रितिक शर्मा ने बताया कि विभाग को फल, सब्जी, मिठाई की दुकानों सहित अन्य खाद्य सामग्री बेचने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं। कई स्थानों पर एक ही गुणवत्ता के उत्पाद अलग-अलग दामों पर बेचे जा रहे हैं जबकि अधिकांश दुकानों पर रेट लिस्ट भी प्रदर्शित नहीं की जाती। इसे देखते हुए व्यापारिक यूनियनों की बैठक बुलाई जाएगी और सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों पर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसी सप्ताह खाद्य सुरक्षा विभाग, फूड इंस्पेक्टरों और लीगल मेट्रोलॉजी विभाग की संयुक्त टीम बाजारों का निरीक्षण करेगी। उस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई, रेट लिस्ट और अन्य नियमों का पालन जांचा जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ जुर्माना सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा दूध में मिलावट की शिकायतें भी लगातार विभाग के पास पहुंच रही हैं। निरीक्षण अभियान के दौरान दूध और अन्य खाद्य पदार्थों की भी जांच की जाएगी। यदि किसी प्रकार की मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मीट मार्केट में साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखना भी जरूरी है। इस संबंध में नगर परिषद के साथ संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। यदि कहीं भी गंदगी, अव्यवस्था या नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग का उद्देश्य बाजार में पारदर्शिता बनाए रखना, उपभोक्ताओं को उचित दाम पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना और मिलावट पर प्रभावी रोक लगाना है।