फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   court news

Udhampur News: आरोपी की 15 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ी

विज्ञापन
court news
उधमपुर। पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने 15 दिन की अतिरिक्त न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामनगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत 23 दिसंबर को कुलदीप कुमार निवासी धीरन, तहसील रामनगर को पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर अंडर सेक्शन 64 बीएनएस और 4/6 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था, जोकि मौजूदा समय में अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत के चलते जिला जेल में है। हिरासत की अवधि समाप्त होने पर एसआई अनायत हुसैन ने आरोपी की न्यायिक रिमांड की मांग की थी। जो जिला जेल उधमपुर में न्यायिक हिरासत में बंद है। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी की पहचान एचसी मोहम्मद खलील ने जिला जेल और कोर्ट में एसआई अनायत हुसैन ने की। आरोपी की ओर से मुख्य कानूनी सहायता बचाव वकील सुरिंदर खजूरिया मौजूद थे। आरोपी को 31 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था, जोकि वर्तमान में इस अदालत द्वारा 24 जनवरी के आदेश के तहत दी गई रिमांड के तहत जिला जेल उधमपुर में न्यायिक हिरासत में है, जो आज शुक्रवार को समाप्त हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed