{"_id":"67e842829b06869dcf066bc4","slug":"court-gave-five-days-police-custody-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-121831-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा बरामदगी : दो आरोपियों को पांच दिन की रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा बरामदगी : दो आरोपियों को पांच दिन की रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
अदालत से ... का लोगो लगाएं
उधमपुर। नशा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने इन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। ताकि पुलिस उनसे विस्तार से पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क खंगालकर कर उसे ध्वस्त कर सके।
उधमपुर थाना प्रभारी रघुवीर सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को गिरफ्तार किया था। तलाशी में इनसे हेरोइन बरामद हुई थी। दोनों आरोपी मोहित शर्मा और उत्तम कुमार को जिला मोबाइल मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। जांच अधिकारियों ने आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की अपील की। अदालत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ दर्शाए गए अपराध जघन्य और गैर जमानती हैं। इसलिए इन्हें पांच दिन की रिमांड पर भेजा जाता है।
बता दें कि शुक्रवार को पुलिस ने एक युवक को जो पुलिस से छिपने की कोशिश कर रहा था, की तलाशी में 2.64 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसा प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया था। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान मोहित शर्मा निवासी टिकरी उधमपुर के रूप में हुई थी। जबकि एक अन्य मामले में उत्तम कुमार शर्मा निवासी मांड को 5.70 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया गया। दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया।