फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Course Start in Police Acedamy

Udhampur News: शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में सीआईडी विंग के लिए शुरू हुआ कोर्स

विज्ञापन
Course Start in Police Acedamy
शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में सीआईडी विंग के लिए आयोजित कोर्स में भाग लेने वाले अ​धिकारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस की सीआईडी विंग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पांच दिवसीय ओरिएंटेशन/रिफ्रेशर कोर्स शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीआईडी के कुल 25 अधिकारी और कर्मचारी भाग ले रहे हैं।
कोर्स का औपचारिक उद्घाटन अकादमी के उप निदेशक (इंडोर) राजिंदर कुमार गुप्ता ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में गुप्ता ने एसकेपीए के निदेशक की ओर से प्रतिभागियों का स्वागत किया और इस बात पर जोर दिया कि खुफिया जानकारी पुलिस विभाग की रीढ़ है। उन्होंने कानून प्रवर्तन एजेंसियों की ओर से सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने, कानूनों को लागू करने व आपराधिक गतिविधियों को रोकने, पता लगाने और जांच करने में निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि आपराधिक नेटवर्क से निपटने के लिए खुफिया जानकारी का प्रभावी उपयोग और विश्लेषण आवश्यक है और यह कुशल अपराध प्रबंधन के लिए आवश्यक रणनीतिक अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। गुप्ता ने दोहराया कि पुलिस का मूल कर्तव्य मानवता की सेवा करना और नागरिकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा करना है। आंतरिक सुरक्षा खतरों को समझने और उनका मुकाबला करने के लिए उचित खुफिया पद्धतियों को अपनाना अनिवार्य है। इस कोर्स का समन्वयन इंस्पेक्टर कुलदीप कृष्ण द्वारा किया जा रहा है, जिसमें हेड कांस्टेबल रणदीप सिंह, सदस्य संकाय की सहायता ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed