{"_id":"67e6f3469efdbf20300c6064","slug":"country-most-long-flag-will-install-at-patnitop-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-121789-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: देश का सबसे ऊंचा तिरंगा पटनीटॉप में लगेगा, छह करोड़ की डीपीआर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: देश का सबसे ऊंचा तिरंगा पटनीटॉप में लगेगा, छह करोड़ की डीपीआर तैयार
विज्ञापन
जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटाॅप में इस जगह लगेगा तिरंगा। संवाद
अगले माह रखा जा सकता है नींव पत्थर
चिनैनी: देश का सबसे ऊंचा तिरंगा लगाए जाने के लिए जहां भूमि का चयन हो गया है तो वही इसकी डीपीआर भी लोक निर्माण विभाग को सौंपी जा चुकी है। बताया गया है कि अगले माह इसका नींवपत्थर रखा जा सकता है और करीब दो वर्ष के भीतर काम पूरा हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक देश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज जिसकी ऊंचाई 130 मीटर की होगी। 432 फुट ऊंचे तिरंगे को पटनीटाॅप से ही नहीं नत्थाटाॅप, चिनैनी, कुद, सुद्धमहादेव के अलावा दूसरी जगहों से भी आसानी से देखा जा सकेगा। यह ध्वज पटनीटाॅप के यूथ होस्टल के निकट लगाया जाएगा, इस पर लगभग छह करोड़ की लागत आएगी। मार्च 2027 में इसका काम पूरा करने का लक्ष्य है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सुरेश भारती ने कहा कि डीपीआर उनके पास आई है। यूथ होस्टल के निकट सबसे ऊचा तिरंगा लगाए जाने के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है।
सैलानियों के लिए रहेगा आर्कषण का केंद्र
पटनीटाॅप डेवलपमेंट अथाॅरिटी के सीईओ देवेंद्र सिंह बाहु ने कहा कि पटनीटाॅप में इतना ऊंचा तिरंगा लगने से सैलानियों के लिए यह आर्कषण का केंद्र बनेगा। जलवायु के लिहाज से पटनीटॉप सबसे अच्छा पर्यटन स्थल है। साथ ही क्षेत्र की खूबसूरती है। इसको लेकर नत्थाटाॅप से मंजूरी ले ली गई है। चिनैनी के अलावा उधमपुर की पहाड़ियों से भी इसे देखा जा सकेगा। बताया कि तिरंगा लगने के बाद उनके कर्मी वहां तैनात रहेंगे जो हर रोज ध्वज को उतारेंगे और चढ़ाएंगे। साथ ही इसकी देखरेख के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित होगा।