फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Council removed street vendors from the city

नगर परिषद ने शहर से हटाई रेहड़ी-फड़ियां

विज्ञापन
Council removed street vendors from the city
उधमपुर। नगर परिषद की ओर से सोमवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान गोल मार्केट व शहर के विभिन्न हिस्सों से रेहड़ी-फड़ी हटाई गईं। वहीं, फिर से रेहड़ियां लगाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद की टीम और रेहड़ी-फड़ी वालों में कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

शहर में नगर परिषद ने आठ नो रेहड़ी जोन घोषित किए है। सोमवार दोपहर को नगर परिषद की टीम ने गोल मार्केट में कार्रवाई की। इस दौरान कई रेहड़ी-फड़ी को कब्जे में लिया गया। हालांकि इस दौरान कुछ रेहड़ियों और फड़ियों वालों ने इसका विरोध भी किया। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और नगर परिषद की टीम के साथ कार्रवाई करना शुरू कर दिया। नगर परिषद ने गोल मार्केट, इंदिरा चौक, सिटी लाइट मार्ग व शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर कार्रवाई की और रेहड़ियों व फड़ियों को कब्जे में लेकर नगर परिषद के कार्यालय में पहुंचाया। टीम में शामिल अधिकारियों का कहना था कि इस कार्रवाई को आगे भी जारी रखा जाएगा। वहीं, सोमवार को मंडे मार्केट रेहड़ी जोन में लगी नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed