{"_id":"61e86d216850b104e922ff32","slug":"corona-virous-udhampur-news-jmu252228075","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 105 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 105 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में बुधवार को कुल 105 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत भी हुई है। मंगलवार के मुकाबले में बुधवार को कम संख्या में लोग संक्रमित पाए गए हैं और इससे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन संक्रमितों का आंकड़ा लगातार छठे दिन 100 से अधिक रहा है। यह अभी भी चिंता का विषय है। विभाग ने इसके संपर्क में रहने पर कई लोगों को आइसोलेट भी किया है। 43 लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और कुछ लोगों की संक्रमण से मौत भी हो रही है। कोरोना संक्रमण से लोगों की मौत से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से तो हर रोज 100 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमितों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टेस्टिंग बहुत ज्यादा तेज की गई है। शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी सैकड़ों लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं।
जिले में हर रोज साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं और इनमें ज्यादातर लोगों के रैपिड टेस्ट किए जा रहे हैं। बुधवार को उधमपुर शहर के साथ पंचैरी, रामनगर, चिनैनी, मजालता, बसंतगढ़, डुडू व अन्य कई ग्रामीण इलाकों में सैकड़ों लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए और 105 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें दो लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मेडिकल ब्लाक टिकरी के ग्रामीण इलाकों में 19 और शहर में 16, चिनैनी के ग्रामीण इलाकों में नौ और शहर में 16, रामनगर में 33, पंचैरी में एक, बसंतगढ़ में सात, मजालता में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की सख्या 12579 हो गई है। इनमें से 11546 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 143 की संक्रमण से मौत हो चुकी है और जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 890 हो गई है।