{"_id":"615220148ebc3efcbf48a343","slug":"corona-virous-udhampur-news-jmu2445746170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को जिला में दो व्यक्ति पाए गए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को जिला में दो व्यक्ति पाए गए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
उधमपुर। जिला में सोमवार को दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से एक व्यक्ति बाहरी राज्य से लौटने पर संक्रमित पाया गया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आया है। इसके साथ ही रविवार की तरह ही सोमवार को भी कोई कोरोना को मात देने में कामयाब नहीं हुआ है। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या दस हो गई है।
जिले में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है और इससे स्वास्थ्य विभाग को बहुत ज्यादा राहत मिल रही है। अब ज्यादातर ऐसे निकल रहे हैं, जब कोई भी संक्रमित नहीं पाया जा रहा है। बीच में इक्का दुक्का मामले देखने को मिल रहे हैं जो बाहरी राज्यों से लौटने वालों के बीच पाए जा रहें हैं। रविवार को बाहरी राज्य से लौटा व्यक्ति संक्रमित पाया गया था वहीं सोमवार को भी बाहरी राज्य से लौट एक व्यक्ति सहित एक अन्य व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11400 हो गए हैं। इनमें से 11253 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब दस सक्रिय मामले बचे हैं।