{"_id":"60e0afa48ebc3e549969a0a1","slug":"corona-virous-udhampur-news-jmu2387057117","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोग पाए गए संक्रमित, आठ ने कोरोना को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लोग पाए गए संक्रमित, आठ ने कोरोना को दी मात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में बहुत ज्यादा कमी आई है। शाम तक केवल चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि आठ लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। मामलों में कमी आने के बाद एक बार फिर से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को बहुत ज्यादा राहत मिली है।
जून की तरह जुलाई में भी कोरोना के मामलो में कमी आ रही है। हर रोज मामलों में गिरावट हो रही और कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को जिले में कुल सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जबकि नौ लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे।
शनिवार को केवल चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो लोग चिनैनी, एक रामनगर और एक बसंतगढ़ में संक्रमित पाया गया है। शहर के अंदर कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है। इससे भी प्रशासन को बहुत ज्यादा राहत मिल रही है।
विज्ञापन
कोरोना के मामले कम होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना टेस्टिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। हर रोज एक हजार से अधिक लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11191 हो गए हैं। इनमें से 10974 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 131 की संक्रमण से मौत हो चुकी है और जिले में अब 86 सक्रिय मामले बचे हैं।