फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona virous

दो दिन में सात लोग मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
corona virous
उधमपुर। जिले में शनिवार और रविवार को सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें छह लोग बाहरी राज्य से लौटने पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, एक जम्मू से उधमपुर लौटने पर पॉजिटिव पाया गया है। इन सभी को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर पहुंचा दिया गया है। रैंडम सैंपलिंग में कम लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या में कमी आई है। वहीं ठीक होने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इससे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग काफी राहत महसूस कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार और रविवार को सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को चार लोग पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें एक गोल मार्केट इलाके में रहने वाली महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला जम्मू से उधमपुर पहुंची थी और इसका कोरोना टेस्ट करवाया गया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसके संपर्क में रहने वाले लोगों को क्वारंटीन कर लिया गया है। बाहरी राज्य से लौटने पर गढ़ी में रहने वाला युवक, इसी तरह से दो अन्य लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

इन सभी के कोरोना टेस्ट जम्मू रेलवे स्टेशन पर हुए थे और इनको उधमपुर पहुंचने पर क्वारंटीन कर लिया गया था। रविवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक सेना का जवान पॉजिटिव पाया गया है। कुछ दिन पहले जवान छुट्टी काट कर उधमपुर में ड्यूटी पर लौटा था। इसके साथ ही उधमपुर के रहने वाले दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। यह भी ट्रेन का सफर कर बाहरी राज्य से जम्मू पहुंचे थे और इनके जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाए गए थे। इनके पॉजिटिव पाए जाने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed