{"_id":"5f21b9f18ebc3e9fae4d8c82","slug":"corona-virous-udhampur-news-jmu2154118169","type":"story","status":"publish","title_hn":"देविकानगरी के बाजारों में सामाजिक दुरी दरकिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देविकानगरी के बाजारों में सामाजिक दुरी दरकिनार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। रक्षाबंधन और ईद की खरीदारी के चलते जहां बाजारों में लोगों की आमद काफी बढ़ गई है वहीं नियमों की अनदेखी के चलते हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। बाजार में भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि कोई भी सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रख रहा है। बुधवार को भी दिन भर हालात ऐसे ही बने रहे। शहर के कई हिस्सों में भीड़ और जाम लगा रहा। किसी ने भी सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं किया।
अनलॉक 2.0 में बाजार के अंदर दिन भर प्रतिदिन लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं दूसरी तरफ शहर के कुछ इलाकों में हालात ऐसे बन चुके हैं कि जहां कोई भी सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रख रहा है। कोरोना संकट के बीच इससे शहर के अंदर हालात और भी खराब होते जा रहे हैं। बुधवार को भी दिन भर सलाथिया चौक, कोर्ट रोड, मुखर्जी बाजार, गोल मार्केट, मेन बाजार में लोगों की भीड़ लगी रही। इसके साथ ही कई बार जाम भी लगा। जाम लगने पर भी कोई सामाजिक दूरी की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। जाम में दो पहिया वाहन एक-दूसरे के नजदीक ही खड़े किए जा रहे हैं। पिछले दिनों जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया था कि अगर कोई सामाजिक दूरी और मास्क पहनने के नियम का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाकर कार्रवाई की जाए।
इसके बाद नगर परिषद ने दो दिन तक बाजार पहुंच कर कार्रवाई की, लेकिन इसके बाद किसी ने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया है। शहर में हर रोज भीड़ लग रही है। कई लोग बिना मास्क के बाजार में घूम रहे हैं। जानकारी के बाद भी नगर परिषद की तरफ से इसको लेकर किसी तरह कार्रवाई नहीं की जा रही है। बाजार में बिगड़ते हालात को लेकर शहरवासी भी चिंतित हैं। उनका कहना है कि इस लापरवाही को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। शहर के अंदर कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं और नगर परिषद सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखने वालों को लेकर किसी तरह से भी कार्रवाई नहीं कर रहा है।