{"_id":"5f206ed38ebc3e9ff24384b3","slug":"corona-virous-udhampur-news-jmu2153422156","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्दर्न कमांड के तीन कर्मियों सहित आठ लोग मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्दर्न कमांड के तीन कर्मियों सहित आठ लोग मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को नार्दर्न कमांड के तीन कर्मचारियों सहित आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पांच लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें कुछ सीआरपीएफ तो कुछ सेना के जवान हैं। वहीं पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ ही प्रशासन की चिंता भी बढ़ती जा रही है।
गौरतलब है कि जुलाई के शुरूआती सप्ताह में कोरोना के मामलों में थोड़ी गिरावट आई थी। संख्या में गिरावट आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत महसूस की और लगने लगा कि जल्द ही जिला उधमपुर कोरोना मुक्त हो जाएगा, लेकिन दो सप्ताह गुजरने के बाद अचानक पॉजिटिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई और इसके बाद फिर से प्रशासन की परेशानी भी बढ़ गई। एक दिन तो ऐसा भी आया, जिस दिन एक साथ 33 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। रविवार को एक साथ 16 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें तीन लोग शहर के लंबी इलाके के रहने वाले थे। इसके बाद प्रशासन को मजबूरन लंबी गली को रेड जोन घोषित करना पड़ा।
सोमवार को पांच लोग पॉजिटिव पाए। वहीं मंगलवार को आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें तीन लोग नार्दर्न कमांड के कर्मचारी है। इनमें दो माली हैं तो एक अन्य विभाग का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। स्वास्थ्य विभाग ने इनके संपर्क में रहने वाले लोगों को क्वारंटीन कर लिया है और इनके बारी बारी से कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं। वहीं इसके साथ बाहरी राज्यों से लौटने पर दो सेना, एक एसएसबी, एक सीआरपीएफ और एक आईआरपी का जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनका कोरोना टेस्ट रेलवे स्टेशन जम्मू में किए गए थे और इनकी रिपोर्ट आने के बाद उपचार के बाद कुछ को सेना के अस्पताल और कुछ को जम्मू में भेज दिया गया है। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 417 तक पहुंच गई है।