फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona virous

जिले में पांच और लोग पाए गए संक्रमित

विज्ञापन
corona virous
उधमपुर। जम्मू के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन तीन लोगों सहित पांच लोग सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने इनके सपंर्क में रहने वाले लोगों का पता लगाकर क्वारंटीन कर लिया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को कुल 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दस लोग रविवार देर रात को पॉजिटिव आए थे, इसलिए इनको सोमवार को जारी की जाने वाली सरकारी सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है। कई तरह के प्रयास करने के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। रविवार को शाम सात बजे तक छह पॉजिटिव मामले सामने आए, लेकिन रात करीब दस बजे दस और लोगों के पॉजिटिव पाए जाने की सूचना मिली। रविवार को रात तक कुल 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग सोमवार को जारी होने वाली सूची का इंतजार कर रहा था। शाम करीब चार बजे जारी की गई सूची में कुल पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें तीन लोग जम्मू के जीएमसी, बत्रा अस्पताल और गांधीनगर अस्पताल में पहले से ही उपचाराधीन हैं। इनके जम्मू में ही कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए थे और आज इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन

इसके साथ शहर के करण नगर मोहल्ले में 65 वर्ष का व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति पिछले दिनों पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के साथ संपर्क में रहने पर पॉजिटिव हुआ है। इसके साथ 23 जुलाई बैंगलुरु से लौटा 21 वर्ष का युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक पंचैरी के मीर का रहने वाला है। इसका कोरोना टेस्ट रेलवे स्टेशन जम्मू में हुआ था। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव के कुल मामले 409 हो गए हैं। इनमें से 299 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट गए हैं। एक महिला की मौत हो चुकी है और 109 लोगों का उपचार जम्मू और उधमपुर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed