फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona vaccination

पहले दिन 471 कोरोना वारियर्स को लगाया गया टीका

विज्ञापन
corona vaccination
उधमपुर। कोविड-19 की रोकथाम के लिए जिले में स्वास्थ्य कर्मियों के बाद अब वीरवार से फ्रंटलाइन वर्करों के टीकाकरण का अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए बनाए गए विभिन्न 25 केंद्रों पर 211 स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा 11 पार्षदों, 1 एएसपी तथा 260 फ्रंटलाइन वर्करों सहित कुल 471 लोगों को कोरोना की पहली डोज दी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि टीकाकरण अभियान को विस्तार देने के लिए उधमपुर में वीरवार से कुल 25 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन देने की शुरूआत की गई है। जहां स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा फ्रंटलाइन वर्करों को भी शामिल किया गया है। जिले में टीकाकरण के पहले दिन कुल तीन स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को वैक्सीन दी गई थी। इसके बाद इनकी संख्या को बढ़ा कर सात कर दिया गया। इन सात सेंटर में शुक्रवार तक करीब 2100 कर्मचारियों को वैक्सीन दी जा चुकी है। वीरवार को 25 केंद्रों पर 260 फ्रंटलाइन वर्करों सहित कुल 471 अतिरिक्त लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई है। पहली डोज देने के बाद दूसरी डोज देने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. सिम्मी की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिला अस्पताल में अब तीन सेंटर बनाए गए हैं। बसंतगढ़ में पीएचसी लाटी, पीएचसी घोरडी, भुगतरयान, चिनैनी सीएचसी में अब दो सेंटर स्थापित किए गए हैं। मजालता में तीन स्थानों पर वैक्सीन दी जाने लगी है। भरनाड़ा में भी वीरवार को वैक्सीन देने का काम शुरू किया गया है। टिकरी में तीन स्थानों पर तथा पंचैरी में भी दो स्थानों पर वैक्सीन देने की शुरुआत हुई है। जहां वीरवार को सुबह नौ बजे से लेकर शाम को पांच बजे स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई गई है। जिला अस्पताल में नगर परिषद के 11 पार्षदों के अलावा एक एएसपी ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed