फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona

उधमपुर में 13 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
corona
उधमपुर। वीरवार को जिले में 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 27 लोग संक्रमण को मात देने में भी कामयाब हुए हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 73 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार के बाद वीरवार को भी संक्रमण के नए मामलों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग को भी राहत मिली। गौरतलब है कि बीते डेढ़ माह में कोरोना संक्रमण के मामले काफी बढ़ गए थे। प्रतिदिन सैकड़ों लोग संक्रमित पाए जा रहे थे। इससे सक्रिय मामलों की संख्या भी एक हजार के आंकडे़ को पार कर गई थी। लेकिन, फरवरी की शुरूआत से ही संक्रमण के नए मामलों में गिरावट आने लगी।
विज्ञापन

बुधवार को बीते डेढ़ माह में सबसे कम 15 नए मामले मिले थे। वहीं, वीरवार को भी गिरावट के साथ 13 मामले पाए गए हैं। इसके साथ ही 27 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। इससे उधमपुर में धीरे धीरे संक्रमण का असर कम होता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक कुल 14605 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 14386 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 146 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। वहीं, 73 का उपचार घर और अस्पतालों में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed