फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Corona

जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में कई लोग पाए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
Corona
उधमपुर। जिले में शुक्रवार को फिर से कोरोना मामलों में बढ़ोतरी हुई है। शाम तक कुल 111 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 68 लोग रामनगर में संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, शाम तक कुल 184 लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को तीन सप्ताह में सबसे कम 31 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके साथ सबसे अधिक 488 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। लेकिन, शुक्रवार को अचानक 111 मामले सामने आए हैं। हालांकि, 184 लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे हैं। इस हिसाब से दो दिनों में कुल 672 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 142 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सबसे अधिक 68 मामले मेडिकल ब्लॉक रामनगर में मामले सामने आए हैं। इसके साथ टिकरी के ग्रामीण इलाकों में 11 और शहर में आठ, चिनैनी के ग्रामीण इलाकों में आठ और शहर में चार, बसंतगढ़ में एक, मजालता में तीन और आठ सुरक्षाकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक कुल 13697 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 13066 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 143 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 488 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed