फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Corona

जिले में रिकार्ड 77 लोग लोग पाए गए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
Corona
उधमपुर। जिले में मंगलवार को एक साथ रिकार्ड 77 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक डॉक्टर और पांच पटनीटॉप जाने वाले पर्यटक शामिल हैं। इसके साथ तीन लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

नववर्ष शुरू होने के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। वर्ष 2022 में एक दिन में सबसे अधिक 77 कोरोना संक्रमण के मामले मंगलवार को सामने आए हैं। ज्यादातर मामले उधमपुर शहर से सामने आ रहे हैं। शहर में कुल 28 लोग लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें 21 लोग रैंडम सैंपलिंग में संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ टिकरी में 15, चिनैनी में चार, रामनगर में सात, पंचैरी में नौ, बसंतगढ़ में एक, मजालता में 10 और तीन सुरक्षाकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, पटनीटॉप जाने वाले पांच पर्यटक भी संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में रहने वाले 307 लोगों का स्वास्थ्य विभाग ने पता लगाया, और इनके कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में मामलों में बढ़ोतरी के साथ कुछ इलाकों के कंटेनमेंट जोन बनने की भी संभावना बनने लगी है। शहर के बिल्लनबावली और अस्पताल रोड इलाके में एक साथ तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन दोनों स्थानों के कंटेनमेंट जोन बनने की संभावना है। हालांकि, अभी प्रशासन ने किसी स्थान को कंटेनमेंट जोन बनाने की घोषणा नहीं की है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 11658 हो गई है। इनमें से 11351 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, और 139 की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

-----
कोरोना के उचित नियमों का पालन न करने के कारण ही संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। अगर लोगों ने सावधानी नहीं बरती तो आने वाले दिनों में और भी हालात खराब हो सकते हैं।
- डॉ. मोहम्मद यासीन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed