फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Corona

करीब दो हजार लोगों के किए गए कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
Corona
उधमपुर के तनोड़ी इलाके में कोरोना टेस्ट करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिले में मंगलवार को करीब दो हजार लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना टेस्टिंग के लिए शहर व ग्रामीण इलाकों में विशेष शिविरों का भी आयोजन किया गया, जिनमें काफी संख्या में लोग टेस्ट करवाने पहुंचे। साथ ही शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में छुट्टी पर गए नव आरक्षकों को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के साथ अकादमी में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में संक्रमण के ज्यादा मामले नहीं आ रहे हैं। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सतर्कता के साथ काम किया जा रहा है। मंगलवार को तनोड़ी इलाके में विशेष तौर पर शिविर का आयोजन किया, जिसमें कोरोना टेस्ट किए गए। बच्चों के भी टेस्ट किए गए। टेस्टिंग में सहयोग के लिए स्काउट एंड गाइड के सदस्य भी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन

इसके साथ शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव आरक्षकों को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के साथ 24 दिसंबर को वापस आने को कहा गया है। इनको प्रशिक्षण के दौरान सप्ताह की छुट्टी पर 16 दिसंबर से भेजा जा रहा है। लौटने पर इनको कोरोना रिपोर्ट दिखाने के बाद ही प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed