{"_id":"601c456a8ebc3e4c8a365009","slug":"corona-udhampur-news-jmu228415838","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के 25 मामले सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के 25 मामले सक्रिय
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है, जिसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के 4210 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 4128 लोग महामारी को को मात देने में कामयाब रहे है। वहीं, 57 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में मौजूदा समय में 25 मामले सक्रिय हैं। इनमें से 20 को होम आइसोलेशन और 53 को होम क्वारंटीन किया गया है। तीन को प्रशासनिक क्वारंटीन पर रखा गया है।
बुधवार के बाद वीरवार को भी कोरोना को मात देने में कोई भी कामयाब नहीं हुआ है। हालांकि लंबे समय के बाद बुधवार को छह नए मामले सामने आए थे। मगर वीरवार को एक भी नया मामला सामने नहीं आने से राहत मिली है। गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी हो रही है। बीच में एक भी मामला सामने नहीं आ रहा है। मामलों में कमी होने पर जिला उधमपुर के कोरोना मुक्त होने की संभावना लगातार बढ़ती जा रही है। इससे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भी काफी राहत महसूस कर रहा है।