{"_id":"6140ec7a8ebc3e7d14333270","slug":"corona-test-of-schools-students-started-after-the-order-udhampur-news-jmu24364627","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश के बाद स्कूलों विद्यार्थियों की कोरोना जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश के बाद स्कूलों विद्यार्थियों की कोरोना जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कोरोना संकट से राहत मिलने के बाद सरकार ने स्कूलों को खोलने को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए है। इसी को लेकर शहर के अंदर सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने कोरोना टेस्ट करवाना शुरू कर दिया। कुछ निजी स्कूलों ने अपने स्कूल के अंदर ही कोरोना टेस्ट के लिए शिविर का आयोजन कर छात्र व छात्राओं के कोरोना टेस्ट करवाना शुरू कर दिया है। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले जाएंगे।
कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद सरकार की तरफ से शिक्षण संस्थानों को खोलने पर सरकार की तरफ से दिशानिर्देश जारी किए जा रहे हैं। पिछले दिनों सरकार ने कालेजों को खोलने को लेकर दिशा निर्देश जारी किए थे तो अब स्कूलों को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। विद्यार्थी के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट सहित अभिभावकों की अनुमति अनिवार्य है। आदेश जारी होने के बाद स्कूल प्रशासन की तरफ से इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंगलवार को ब्रह्मऋषि बांवरा स्कूल में विशेष शिविर लगा कर सैकड़ों विद्यार्थियों की जांच की गई है। स्कूल प्रबंधकों का कहना था कि स्कूल खुलने के बाद सबसे पहले विद्यार्थियों ने आन लाइन शिक्षा हासिल की है, उसके टेस्ट लिए जाएंगे। इसके बाद आगे सिलेबस को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। स्टाफ ने वैक्सीन लगवा ली है। लेकिन स्कूल खुलने से पहले शिक्षकों के भी कोरोना टेस्ट किए जाएंगे।