{"_id":"61cf4e797247016ab3182585","slug":"corona-awareness-udhampur-news-jmu2509732158","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने बाजार का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क न पहनने वालों के खिलाफ जिला आयुक्त ऊधमपुर ने टीम सहित कसा शिकंजा
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर। बाजार में बिना मास्क के घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के लिए डीसी इंदु कंवल चिब शुक्रवार शाम को पुलिस के साथ खुद बाजार में पहुंच गई। उन्होंने बाजार के विभिन्न हिस्सों में जाकर दुकानों का निरीक्षण किया, और लोगों को घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने को जागरूक किया।
विज्ञापन
शाम करीब पांच बजे डीसी एसएचओ सहित पुलिस की टीम के साथ बाजार पहुंचीं। उन्होंने कोर्ट रोड से होकर जिला अस्पताल तक बाजार का निरीक्षण किया। बिना मास्क के अगर कोई घूमता नजर आया तो डीसी ने उसका चालान कटवाया। साथ ही मास्क पहनकर बाहर निकलने को जागरूक किया।
विज्ञापन
उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर अस्पताल के अधिकारियों से मुलाकात की और कोरोना वैक्सीन और टेस्टिंग को लेकर जानकारी ली। डीसी ने कहा कि देश में ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। अब बिना मास्क के बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है। 2021 में बहुत लापरवाही हुई है। लेकिन, 2022 में लापरवाही की कोई जगह नहीं होगी। हर किसी को मास्क पहनकर ही बाहर निकलना होगा, और सामाजिक दूरी के नियम का भी पूरा ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।