फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   construction works started in city, shoos open

हार्डवेयर और सीमेंट की दुकानें खुलने पर घरों में शुरू हुए निर्माण कार्य

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
construction works started in city, shoos open
अमर उजाला ब्यूरो उधमपुर। लॉकडाउन 3.0 में जिला प्रशासन की तरफ से दी गई अतिरिक्त ढील के दूसरे दिन मंगलवार शहर में जरूरी सेवाओं के साथ हार्डवेयर और सीमेंट की दुकानें खुुली। इनके खुलने के बाद लोगों केे बाजार पहुंच कर निर्माण कार्य से संबंधित सामान खरीदा। डेढ़ महीने के बाद दुकानें खुलने के बाद लोगों ने अपने घरों में कई तरह के निर्माण कार्य शुरू करवा दिए हैं और इससे श्रमिकों को भी रोजगार मिलने लगा है। लंबे इंतजार के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार से लॉकडाउन 3.0 में अतिरिक्त ढील देना शुरू किया है। इसी के तहत सोमवार को करीब डेढ़ महीने के बाद मोबाइल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रानिक व अन्य कई तरह की दुकानें खुली थी। लोगों ने बाजार पहुंच कर खरीदारी थी। अतिरिक्त ढील के दूसरे दिन दूध, दवाई, किराना के साथ हार्डवेयर और सीमेंट की दुकानें खुली। इनके खुलने के बाद लोगों ने बाजार पहुंच कर जरूरत का सामान खरीदा और अपने घरों में निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद श्रमिकों को भी काम मिलने लगा है। शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों के घरों में निर्माण कार्य होता नजर आया। सुबह आठ बजे से ही लोगों का बाजार पहुंचना शुरू हो गया था और लोगों ने भी खरीदारी शुरू कर दी थी। इसके बाद दोपहर एक बजे तक बाजार में खरीदारी होती रही। सामाजिक दूरी को लेकर शहरवासी भी अब जागरूक हो चुके हैं और अब सभी सामाजिक दूरी का विशेष तौर पर ख्याल रख रहे हैं। अगर कहीं भीड़ लगने की स्थिति बनी तो सिविल डिफेंस और सुरक्षाबलों ने स्थिति को संभाल लिया। इसके अलावा तहसीलदार उधमपुर भी अपनी टीम के साथ सुबह से दोपहर एक बजे तक दौरा कर हालात का जायजा लेते और कहीं पर लापरवाही नजर आई तो दुकानदार को चेतावनी दी गई। अतिरिक्त छूट मिलने के बाद अब बाजार में धीरे धीरे रौनक लौटती नजर आ रही है, यह रौनक केवल एक बजे तक ही रहती है। दोपहर के एक बजते ही सुरक्षाबलों की तरफ से बाजार को बंद करवा दिया जा रहा है। इनसेट आज खुलेंगी वाहन रिपेयरिंग, मोबाइल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रानिक, कपड़ें और जूतों की दुकानें करीब डेढ़ महीने के बाद देविकानगरी के बाजार में बुधवार को कपड़ों व जूतों की दुकानें खुलने जा रही है। इनके खुलने पर भी लोगों को कई दिनों के बाद राहत मिलेगी। इनके साथ ही प्रशासन के आदेश के अनुसार वाहनों की रिपेयरिंग के साथ मोबाइल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रानिक की दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed