{"_id":"67bb6f51272bff8b590ab488","slug":"construction-of-kuhal-will-be-completed-soon-in-panchayat-tirchi-narod-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-120722-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पंचायत तिरछी नरोड़ में जल्द पूरा होगा कूहल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पंचायत तिरछी नरोड़ में जल्द पूरा होगा कूहल का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1.20 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण कार्य, फसल उत्पादन में होगा सुधार
उधमपुर। पंचायत तिरछी के नरोड़ गांव में लगभग 300 साल पुरानी कच्ची कूहल को पक्का बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। इस नहर के निर्माण से नरोड़ गांव के वार्ड नंबर 1 और 2 के किसानों को सिंचाई की समस्या से निजात मिलेगी। अनुमान के अनुसार, इस परियोजना से लगभग 150 से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा इस कूहल को पक्का बनाने का कार्य लगभग 1.20 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इस पहल से क्षेत्रवासी काफी उत्साहित हैं। किसानों का कहना है कि उनके इलाके में बारिश कम होने के कारण सिंचाई में हमेशा परेशानी होती थी। अब तक, वे 300 साल पुरानी कच्ची कूहल से ही किसी तरह काम चला रहे थे, लेकिन इसमें पानी को रोकने में कठिनाई होती थी और अधिकांश पानी जमीन में समा जाता था, जिससे खेतों तक सही मात्रा में पानी नहीं पहुंच पाता था। विशेष रूप से गर्मियों के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती थी।
क्षेत्र के पूर्व सरपंच पवन कुमार शर्मा ने बताया कि यह इलाका जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां के किसान मुख्य रूप से लहसुन, प्याज, गेहूं, मक्का, धान और बाजरा जैसी फसलों की खेती करते हैं। लेकिन सिंचाई की उचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें अक्सर नुकसान उठाना पड़ता था। बारिश पर पूरी तरह निर्भर रहना किसानों के लिए चुनौती बन गया था।
विज्ञापन
अब जब कूहल पक्की बन रही है, तो इससे नरोड़ गांव के वार्ड नंबर 1 और 2 के पूरे क्षेत्र को कवर किया जाएगा और किसानों को समय पर सिंचाई का पानी मिल सकेगा। इससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी।
ग्रामीणों ने इस परियोजना के शीघ्र पूरा होने की उम्मीद जताई है, जिससे वे खेती के लिए बारिश पर निर्भर रहने की मजबूरी से बाहर आ सकें।
कोट
बीते साल इस कूहल को बनाने का काम शुरू किया गया था जो अब अपने अंतिम चरण में है अगले एक डेढ़ महीने में यह काम पूरा हो जाएगा।
हरपाल सिंह, एक्सईएन सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग