फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Congress protests in support of Bharat Bandh

भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस ने दिया धरना

विज्ञापन
Congress protests in support of Bharat Bandh
उधमपुर। किसानों के भारत बंद के समर्थन में शनिवार को कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सलाथिया चौक इलाके में धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार पर किसानों पर अत्याचार करने और आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया है। वहीं, आंदोलन को समर्थन देने का एलान किया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बाड़यां से सलाथिया चौक तक रोष रैली निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में किसानों ने किसान कानून के खिलाफ तीन घंटे के लिए भारत बंद का आह्वान किया है और कांग्रेस किसान आंदोलन के साथ बंद का भी पूरा समर्थन करती है। देश के विभिन्न हिस्सों के किसान 70 दिन से काम बंद कर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की बस एक ही मांग है कि नए कानून को वापस लिया जाए। किसानों ने सरकार को साफ बता दिया है कि नया कानून किसी तरह से भी किसानों की परेशानी को दूर नहीं करता है। बल्कि इससे तो आने वाले दिनों में किसानों की परेशानी ज्यादा बढ़ जाएगी। पूरा विपक्ष और देशवासी यही चाहते हैं कि किसानों की मांगों को सरकार पूरा करें। मगर सरकार की तरफ से आंदोलन को बंद करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों के आंदोलन के साथ कांग्रेस पार्टी पहले दिन से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। केंद्र सरकार से मांग है कि नींद से जागे और अन्नदाताओं की मांग को पूरा कर राहत प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed