फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   congress,protest,political,udhampur

महंगाई पर बिफरे कांग्रेसी, केंद्र की नीतियों को कोसा

विज्ञापन
congress,protest,political,udhampur
उधमपुर। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ रविवार को कांग्रेस ने शहर के गढ़ी इलाके में रोष रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर विशेष रूप से शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। सरकार की तरफ से महंगाई को लेकर कुछ नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

पार्टी के जिला प्रधान कृष्ण चंद्र भगत के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता गढ़ी इलाके में एकजुट हुए, जहां सभी ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रोष रैली पुराने राजमार्ग से होकर चोपड़ा शॉप इलाके में पहुंच कर संपन्न हुई, जहां कांग्रेस की तरफ से सभा का आयोजन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम पर पहुंच गई है। कहा कि महंगाई से हर वर्ग परेशान है। आम आदमी के लिए अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। खाने-पीने का ज्यादातर सामान महंगा हो चुका है। पेट्रोल, डीजल में बढ़ोतरी के कारण ही महंगाई बढ़ी है और सरकार की तरफ से इसको लेकर कुछ नहीं किया जा रहा है। मीर ने कहा मौजूदा समय में केंद्र सरकार आम आदमी की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह से विफल हो चुकी है। जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी प्रदेश के सभी हिस्सों में पहुंच कर लोगों को इसके लिए जागरूक कर रही है। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता रमन भल्ला, एडवोकेट सुरेंद्र खजूरिया, अशोक बक्शी व अन्य नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed