फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Congress party supported the bandh

बंद को कांग्रेस पार्टी ने दिया समर्थन

विज्ञापन
Congress party supported the bandh
उधमपुर। चैंबर आफ कॉमर्स और व्यापार मंडल के बंद को कांग्रेस पार्टी ने समर्थन दिया है। बुधवार को इंदिरा चौक में पहुंच कर आने वाले दिनों में भी इस मुद्दे पर लगातार समर्थन देने का एलान किया। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आम आदमी तो पहले से ही परेशान था, लेकिन अब व्यापारियों को भी परेशान करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दोपहर के समय कांग्रेस के जिला प्रधान कृष्ण चंद्र भगत और सुमित मगोत्रा कई नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ इंदिरा चौक पर पहुंचे और व्यापार मंडल और चैंबर आफ कामर्स को एक दिन के बंद का समर्थन देने का एलान किया। सुमित मगोत्रा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण हर नागरिक परेशान है। कई माह से महंगाई की मार झेल रहे हैं। जब केंद्र सरकार ने रिलायंस स्टोर खोल कर व्यापारियों के लिए परेशानी पैदा की तो मजबूरन बंद का एलान करना पड़ा। कांग्रेस पार्टी हमेशा से व्यापारियों के साथ खड़ी है और जम्मू-कश्मीर में रिलायंस स्टोर खोलने का पूरी तरह से विरोध करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed