फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Conflict

मामूली विवाद को लेकर युवक ने तोडे लोड केरियर ऑटो चालक के दांत

विज्ञापन
Conflict
टूटा हुआ दांत दिखाता मारपीट का शिकार बना लोड कैरियर ऑटो चालक अपने सहयोगियों के साथ, - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नगर में वीरवार को एक युवक की एक लोड कैरियर ऑटो वाले से किराए को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर युवक को ऐसा गुस्सा आया कि उसने कुछ और लोगों के साथ मिलकर चालक को बुरी तरह पीटा, और उसके कई दांत तोड़ डाले।
विज्ञापन

इसके बाद खून से लथपथ पीड़ित चालक अन्य चालकों को साथ लेकर थाने पहुंचा। वहां उसने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। थाने के बाहर अपने टूटे दांतों को हाथ में लेकर चालक सतपाल ने कहा कि उक्त युवक ने नगर के बाडेयां क्षेत्र से सीईओ ऑफिस के पास सामान ले जाने के लिए ढाई सौ रुपये तय किए थे। गंतव्य पर पहुंचने के बाद युवक ने इतने ही किराए में कुछ सामान चबूतरा में भी छोड़ने को कहा।
विज्ञापन

चालक ने बताया कि युवक की बात वह मान गया। चबूतरा में युवक का सामान छोड़ने के बाद जब उसे दूसरा फेरा मिल गया तो वह युवक भड़क गया और चालक पर बीच रास्ते में छोड़कर जाने का आरोप लगाने लगा। जिस पर दुकानदार ने भी उस युवक को समझाने का प्रयास किया कि वह अपनी स्कूटी से उसे बाडेयां में छोड़ देगा। लेकि न, इस ऑटो वाले को फेरा लगाने के लिए जाने दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक नहीं माना और उसने घर पर फोन कर कुछ सहयोगियों को बुला लिया। वहीं, ऑटो स्टैंड पर उसने चालक के साथ मारपीट शुरू की, और उसके चार-पांच दांत तोड़ डाले। चालक को लहूलुहान कर युवक और उसके साथी मौके से भाग निकले। पीड़ित ने कहा कि वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है, लेकिन इस घटना के बाद उसका परिवार डरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed