{"_id":"622a466d0b658143fb09b650","slug":"competetion-udhampur-news-jmu255477259","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध लेखन में विजेता छात्र हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध लेखन में विजेता छात्र हुए सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। हायर सेकेंडरी स्कूल एओसी में एक समारोह के दौरान ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। बीते वर्ष 2021 में जून माह में आर्य समाज सिंगापुर ने महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन और शिक्षा के प्रभाव पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसमें स्कूल के पांच विद्यार्थियों ने 1000 रुपये के नकद पुरस्कार जीते थे। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति ने बताया कि अब कोरोना के मामले सामान्य है और स्कूल फिर से खुल गए हैं। इस पर स्कूल ने विजेता छात्रों को सम्मानित करने का फैसला लिया। आयोजित कार्यक्रम में आर्य समाज त्रिकुटा नगर जम्मू के प्रधान भारत भूषण आर्य शामिल हुए। आर्य समाज के सामाजिक सचिव प्रेम प्रकाश, सिंगापुर विजेताओं और प्रतिभागियों की सुविधा के लिए समारोह में ऑनलाइन शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरूआत में भारत भूषण आर्य ने विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इसमें प्रत्येक छात्र को हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। जिसमें अभिनव खजूरिया, मुस्कान वर्मा, अक्षर वर्मा, दिव्यांश वर्मा, अर्शदीप सिंह रहे। प्रमाणपत्र पाने वाले अन्य प्रतिभागियों में विक्रम कुमार, सलोनी, रौनक शर्मा, राधिका महाजन, अंशिका शर्मा, अनीश महाजन, नेहा कटोच, हरदियांश, राधिका महाजन, नीरू देवी, तनिश महाजन और अर्शिमा बडियाल रहे। प्रेम प्रकाश ने ऑनलाइन माध्यम से सभा को संबोधित किया। छात्रों को आगामी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जो डीएवी समाज सिंगापुर की ओर से आयोजित किया जाएगा। एओसी के अध्यक्ष उपकार सिंह जम्वाल ने धन्यवाद दिया।