{"_id":"61f437ca66ef25751d42eece","slug":"competetion-udhampur-news-jmu252739511","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्लवी शर्मा ने जीता प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्लवी शर्मा ने जीता प्रथम पुरस्कार
विज्ञापन
competetion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। गवर्नमेंट महिला कॉलेज के रेड रिबन क्लब ने जम्मू-कश्मीर एड्स कंट्रोल सोसाइटी के सहयोग से एचआईवी एड्स और हमारा समाज विषय पर ऑनलाइन चित्र बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया।
डॉ. केवल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 29 छात्रों ने भाग लिया, और एड्स पर संदेश उन्मुख चित्र बनाए। प्रतियोगिता में प्रो. अश्नी देवी, प्रो. सुमिता राव और प्रो. संजीव उपाध्याय निर्णायक मंडल के सदस्य थे। जूरी सदस्यों के निर्णय के आधार पर सेमेस्टर पांच की पल्लवी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा तीसरे सेमेस्टर की सहर शकील और खुशी शर्मा ने दूसरा और समान अंक प्राप्त करने वाली सेमेस्टर तीन की विशाखा गंडोत्रा और सेमेस्टर पांच की नीना देवी को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट दिए गए। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. मीनू महाजन ने विजेताओं को बधाई दी।