{"_id":"68321b91015cff7b25031447","slug":"community-cleanness-complex-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-123499-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ब्लाॅक नरसू में जल्द बनाया जाएगा सामुदायिक स्वच्छता परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ब्लाॅक नरसू में जल्द बनाया जाएगा सामुदायिक स्वच्छता परिसर
Sun, 25 May 2025 12:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 25 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। राजमार्ग से गुजरने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए नरसू ब्लाॅक के नरसू नाला क्षेत्र में जल्द सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से इस योजना पर तीन लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस काम की निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस सामुदायिक स्वच्छता परिसर के बनने से राजमार्ग से गुजरने वाले यात्रियों, खासकर महिला यात्रियों और स्थानीय लोगों को शौचालय की सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
स्थानीय यशपाल सिंह, सुभाष चंद्र, नरेश शर्मा, संदीप कुमार आदि का कहना है कि राजमार्ग से गुजरते समय नरसू नाला क्षेत्र में कई यात्री वाहन रुकते हैं लेकिन वहां सार्वजनिक शौचालय की उचित व्यवस्था न होने से उनको काफी परेशानी पेश आती है। यह समस्या स्थानीय दुकानदारों को भी परेशान करती है।
विज्ञापन
खुले में शौच आदि से क्षेत्र का वातावरण भी दूषित होता है। ऐसे में यहां सामुदायिक स्वच्छता परिसर बनाने की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही है। इसके बनने से यात्रियों और स्थानीय लोगों की समस्या का समाधान होगा और क्षेत्र के वातावरण की स्वच्छता भी सुनिश्चित होगी।
-कोट-
नरसू नाला क्षेत्र में सामुदायिक स्वच्छता परिसर बनाने के लिए निविदा जारी हो गई है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।- मो. अनवर, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग, उधमपुर।