{"_id":"615c9ec38ebc3e4acd316faa","slug":"come-to-panchairi-and-enjoy-the-scenic-views-udhampur-news-jmu2451541147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचैरी आएं और प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचैरी आएं और प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाएं
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते डीडीसी पंचैरी जसवीर सिंह
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। डीडीसी सदस्य जसवीर सिंह ने सैनानियों से पंचैरी आकर प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही ब्लॉक पंचैरी को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी। पहले चरण में ब्लॉक पंचैरी के चुलना पंचायत में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की शुरूआत की गई है।
मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि प्रदेश और जिला प्रशासन के सहयोग से 11 अक्तूबर को इसकी विधिवत शुरूआत की जाएगी। ब्लॉक में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए जिला व प्रदेश प्रशासन का आभार व्यक्त किया। बताया कि पंचायत चुलना में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पंचायती राज संस्था के साथ जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है, इसको लेकर अभी तक कई मल्टी-टास्किंग बैठक की गई हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए सारी तैयारियां लगभग मुक्कमल कर ली गई हैं। इससे संबंधित लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रहने, खाने-पीने, घुड़सवारी और होम स्टे आदि के दाम तय कर दिए गए है। ट्रैकिंग के लिए भी कुछ सुरक्षित रूट चिह्नित किए गए हैं।
सोमवार को डीसी ने पंचैरी का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया है। लोगों से अपील है कि अगर वह नई जगहों पर घूमने और एडवेंचर करने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो पंचैरी आएं। यहां की आकर्षक वादियों में कुछ दिन यहां बिताकर प्राकृतिक नजारों का आंनद लें। पंचायती राज संस्था की तरफ से वह उनका स्वागत करते हैं।