फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Climate Change in Katra

Udhampur News: धर्मनगरी और मां वैष्णो देवी धाम में बदला मौसम का मिजाज

Sun, 25 May 2025 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 25 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Climate Change in Katra
बारिश बंद होने पर श्रद्धालु भवन की ओर बढ़ते हुए। 
श्रद्धालुओं को मिली गर्मी से राहत
विज्ञापन

शनिवार को करीब 16,700 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। मां वैष्णो देवी की प्रसिद्ध पवित्र तीर्थस्थली में शनिवार शाम मौसम ने अचानक बदलाव आया। यहां काले बादल छाए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस अप्रत्याशित मौसम परिवर्तन से श्रद्धालुओं को गर्मी से काफी राहत मिली। गर्मी और उमस से परेशान श्रद्धालुओं के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई।
देश, विदेश से आए हजारों श्रद्धालु शनिवार को मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे। बारिश के बावजूद भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। उन्होंने श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा जारी रखी। मौसम सुहावना होने से यात्रा मार्ग पर चहल-पहल और अधिक बढ़ गई।
विज्ञापन

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सप्ताहांत की शुरुआत होते ही तीर्थ यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसी कारण शनिवार शाम छह बजे तक करीब 16,700 श्रद्धालु अपना आरएफआईडी कार्ड लेकर मां वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना हो चुके थे जबकि शुक्रवार को यह संख्या करीब 15,750 रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के मद्देनजर यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और सुविधाओं के लिए प्रशासन ने कई उपाय किए हैं। तीर्थ यात्रियों को बारिश से बचाने के लिए बोर्ड प्रशासन ने पूरे मार्ग पर टिनशेड लगाए हैं। उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए कई जगह प्राथमिक चिकित्सा दल भी तैनात हैं।
श्रद्धालुओं को नियमित रूप से मौसम की जानकारी दी जा रही है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। भक्ति और मौसम का संगम मौसम की ठंडी फुहारें श्रद्धालुओं के लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं थीं।

कई यात्रियों ने बताया कि गर्मी से निजात मिलने के बाद यात्रा करना अधिक सहज और आनंददायक हो गया है। मां वैष्णो देवी की कृपा और प्राकृतिक सुंदरता के संगम ने भक्तों को अलौकिक अनुभव प्रदान किया है। इससे पहले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिनभर हेलिकाॅप्टर सेवा और बैटरी कार सेवा सहित रोपवे सेवा लगातार जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed