{"_id":"67eeddcbcbfcab6deb072f6b","slug":"cleanness-drive-in-park-udhampur-news-c-202-1-udh1007-121948-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एसोसिएशन ने चलाया शहीद भगत सिंह पार्क में सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एसोसिएशन ने चलाया शहीद भगत सिंह पार्क में सफाई अभियान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहीद भगत सिंह पार्क एसोसिएशन के सदस्यों ने पार्क में पिछले तीन दिन से सफाई अभियान चला रखा है। पार्क में सफाई के साथ पेड़-पौधों को सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड्स लगाए जा रहे है। पेड़ों के तनों पर सफेदी की जा रही है। ताकि पार्क की खूबसूरती बनी रहे।
एसोसिएशन के सदस्य रघुवीर गंडोत्रा ने बताया कि पिछले तीन साल से एसोसिएशन पार्क की साफ-सफाई की जिम्मेदारी निभा रही है। सुबह हमारी योग की कक्षा भी चलती है। हम कई बार प्रशासन से पार्क के लिए माली और चौकीदार की मांग कर चुके हैं लेकिन आज तक मांग पूरी नहीं हो सकी। हाल ही में पार्क में कुछ खूबसूरत पौधे लगाए गए। वे लोग पौधे लगाने के बाद उसे पानी देकर घर चले गए लेकिन जब अगले दिन वापस आए तो पौधे वहां पर नहीं थे।
उन्होंने नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का आभार व्यक्त किया जिन्होंने पार्क में रंग-बिरंगी लाइटें लगवाने के साथ ही खराब पड़ी लाइटों को ठीक करवाया।उन्होंने एक बार फिर से नगर परिषद से पार्क के लिए एक चौकीदार व माली लगाने की मांग की है ताकि पार्क में स्वच्छता बरकरार रहे।