फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Class IV exam will be conducted in 12 centers in Kishtwar

किश्तवाड़ में 12 केंद्रों में होगी चतुर्थ श्रेणी पद की परीक्षा

विज्ञापन
Class IV exam will be conducted in 12 centers in Kishtwar
किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की तरफ से चतुर्थ श्रेणी पद की परीक्षा के सुचारू और प्रभावी आयोजन के लिए वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्मेलन हॉल कर्मचारियों, पर्यवेक्षकों और केंद्र अधीक्षकों को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त पवन परिहार, सहायक श्रमायुक्त अनूप कुमार के अलावा जेकेएसएसबी के संबंधित विशेषज्ञ मौजूद रहे। शिविर में बताया गया कि ओएमआर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा के आयोजन के लिए जिलेभर में 12 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां 10637 उम्मीदवारों हिस्सा लेंगे। परीक्षा को सुचारू संचालन के लिए 190 निरीक्षकों, 12 पुलिस अधीक्षकों, 12 उप-अधीक्षकों और 13 परीक्षा समन्वयकों को प्रशिक्षण दिया गया है। परीक्षा दोपहर 12 से दो बजे तक होगी। यह परीक्षा 27, 28 फरवरी और एक मार्च को होगी। उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed