{"_id":"60ff06568ebc3e58143084ad","slug":"clashes-between-panthers-party-and-bjp-over-road-construction-udhampur-news-jmu240283159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण पर पैंथर्स पार्टी और भाजपा में झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण पर पैंथर्स पार्टी और भाजपा में झड़प
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। घोरड़ी ब्लॉक में सड़क के निर्माण कार्य को लेकर भाजपा और पैंथर्स पार्टी के नेताओं के बीच झड़प हो गई। पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्ष देव सिंह ने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। वहीं, इसका विरोध करते हुए डीडीसी सदस्य घोरड़ी राकेश शर्मा व बीडीसी आरती शर्मा समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाल लिया। वहीं, मामले के विरोध में पैंथर्स पार्टी ने रामनगर में रोष रैली निकाल कर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
जानकारी के अनुसार घोरड़ी ब्लॉक में बिंडला से बनी स्कूल तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य कई वर्षों से अधर में लटका है। रविवार को हर्ष देव सिंह समर्थकों व ग्रामीणों सहित मौके पर पहुंच कर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। साथ ही एक जेसीबी मशीन की मदद से पहाड़ी की कटाई शुरू कर दी। सूचना के बाद डीडीसी सदस्य राकेश शर्मा और बीडीसी चेयरमैन आरती शर्मा समर्थकों सहित मौके पर पहुंचीं और विरोध जताया। दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस की टीम ने स्थिति को संभाल किया।
पैंथर्स पार्टी कर रही गुंडागर्दी: डीडीसी सदस्य
डीडीसी सदस्य राकेश शर्मा ने बताया कि पैंथर्स पार्टी गुंडागर्दी करते हुए काम कर रही है। सड़क का निर्माण करने का काम सरकारी एजेंसी का है। ऐसे कोई अपनी मर्जी से काम शुरू नहीं कर सकता है। पैंथर्स पार्टी के नेता घोरड़ी के लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा जानबूझ कर नहीं होने दे रही काम: हर्ष देव
हर्ष देव सिंह का कहना था कि सड़क का निर्माण नहीं होने से सैकड़ों लोग परेशानी से जूझ रहे हैं। इसके निर्माण को कई वर्ष पहले मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन भाजपा इसका निर्माण नहीं होने दे रही है। इसको लेकर वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने का बहाना लगाया जा रहा है। जब उन्होंने वन विभाग के साथ संपर्क किया तो उनका कहना था कि जिस स्थान से सड़क का निर्माण किया जा रहा है वह स्थान वन विभाग के अधीन नहीं है। वह स्टेट लैंड हैं। भाजपा जानबूझ कर काम शुरू नहीं होने दे रही है।