{"_id":"6272d92665375b51bb6c97b0","slug":"civic-animities-udhampur-news-jmu259144090","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी संकट पर निकाली रैली, डीसी दफ्तर के बाहर फोड़े मटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी संकट पर निकाली रैली, डीसी दफ्तर के बाहर फोड़े मटके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में दिन प्रतिदिन बढ़ रही बिजली व पानी की किल्लत के विरोध में बुधवार को पैंथर्स पार्टी ने शहर में रोष रैली निकाली। बाद में डीसी कार्यालय के बाहर मटके फोड़ कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि सरकार लोगों को बिजली व पानी की सुविधा देने में विफल साबित हुई है। बिजली व पानी की सुविधा न मिलने के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। उधर, पैंथर्स पार्टी के प्रदर्शन के कारण धार रोड पर वाहनों की आवाजाही काफी समय तक प्रभावित रही। इससे लोग परेशान हुए।
पैंथर्स पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री हर्ष देव सिंह के नेतृत्व में बुधवार सुबह करीब 11 बजे वीनस चौक इलाके से रोष रैली निकाली गई, जो सैला तालाब, चबूतरा बाजार, मेन बाजार, लाल चौक, गोल मार्केट, इंदिरा चौक, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट रोड, सलाथिया चौक व धार रोड से होकर डीसी कार्यालय के बाहर पहुंच कर संपन्न हुई। यहां सभी ने मटके फोड़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान हर्ष देव सिंह ने कहा कि जब भाजपा की सरकार ने लोगों को 24 घंटे बिजली और हर घर में नल देने का दावा किया था, लेकिन आठ वर्ष के कार्यकाल के दौरान हालात यह है कि लोगों को आज केवल पांच या फिर छह घंटे बिजली मिल रही है। पानी के लिए लोगों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।
महिलाओं को हर रोज कई किलोमीटर का सफर पैदल तय कर बावली और नालों पर पानी भरने जाना पड़ रहा है। वहीं सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी बढ़ती जा रही है। इससे विद्यार्थियों की शिक्षा बुरी तरह से प्रभावित हो चुकी है। भाजपा चहेते शिक्षकों की अटैचमेंट शहरी इलाकों में कर रही है। ग्रामीण इलाकों में स्टाफ की कमी बढ़ती जा रही है। शहर में सीवरेज के काम के कारण लोग परेशान हैं।
रोष रैली के जरिये भाजपा का असली चेहरा लोगों के सामने लाया जा रहा है। मौजूदा संकट के हालात में भाजपा मूकदर्शक है। प्रदर्शन के बाद हर्ष देव सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।