फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   civic animities

ट्राइबल समुदाय के सर्वेक्षण का कार्य शुरू

विज्ञापन
civic animities
उपायुक्त इंदु कंवल चिब की निगरानी में ट्राइबल समुदाय के सर्वेक्षण के कार्य की शुरूआत की गई। पहले दिन टीम जिले के पटनीटॉप, चिरडी और अन्य क्षेत्रों जैसे दूरदराज के चरागाहों पर पहुंची। कुछ टीमें रास्ते में भी हैं। उक्त टीमें ट्राइबल परिवारों का डेटा एकत्र करेंगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जनजातीय समुदाय के सदस्यों का सर्वेक्षण कार्य शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य उनकी सामाजिक-आर्थिक लाभ आसानी से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सामाजिक-आर्थिक उत्थान और समुदाय के सशक्तिकरण के उद्देश्य से सर्वेक्षण महत्वपूर्ण है। उन्होंने सर्वेक्षण के दौरान पूर्ण और सटीक जानकारी जुटाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

ट्राइबल समुदाय से अपील की कि वे आगे आएं और सर्वेक्षण टीमों के साथ सहयोग करें। उन्होंने कहा कि तकनीकी हस्तक्षेप और निगरानी टीमों के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर सर्वेक्षण की प्रगति की दैनिक आधार पर निगरानी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने ट्राइबल समुदाय के सदस्यों, बीडीसी, डीडीसी और पीआरआई से इस सर्वेक्षण में भाग लेने की अपील की, ताकि हर संभावित गंतव्य स्थल का दौरा किया जा सके। उन्होंने वन, वन्यजीव विभाग और राजस्व विभागों के अधिकारियों से और गणना टीमों को ऊंचाई वाले स्थानों के चरागाहों में मार्गदर्शन करने में मदद करने तथा आपसी तालमेल के साथ काम करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है। एसडीएम और तहसीलदारों को निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। नायब तहसीलदारों को संबंधित नियाबतों के लिए संभावित सर्वेक्षण स्थलों के 100 प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed