फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   City Club won Tournament

Udhampur News: शहीद पीएसआई दीपक शर्मा वॉलीबॉल टूर्नामेंट सिटी क्लब ने जीता

विज्ञापन
City Club won Tournament
उधमपुर। जिला पुलिस लाइन में वालीबाल का फाइनल मुकाबला खेलते हुए ​खिलाड़ी।
- पुलिस लाइन में आयोजित फाइनल में उधमपुर वॉलीबाॅल क्लब को दी शिकस्त
विज्ञापन

उधमपुर। सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत शहीद प्रोबेशनल सब इंस्पेक्टर (पीएसआई) दीपक शर्मा की याद में पुलिस द्वारा जिला पुलिस लाइन में जारी वॉलीबाॅल टूर्नामेंट फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हो गया। सिटी वॉलीबाॅल क्लब की टीम ने फाइनल जीत कर खिताब अपने नाम किया।
टूर्नामेंट में जिला उधमपुर के विभिन्न क्लबों की आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच सिटी वॉलीबाॅल क्लब और उधमपुर वॉलीबाॅल क्लब के बीच खेला गया। सिटी क्लब की टीम ने मैच जीत दर्ज की। खिलाड़ियों को ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। समापन समारोह में शहीद दीपक शर्मा के परिजन विशेष रूप से मौजूद रहे। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में डीएसपी मुख्यालय उधमपुर प्रहलाद शर्मा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। शहीद की बहन व परिवार के अन्य सदस्यों ने समापन समारोह के मौके पर बलिदानी दीपक शर्मा की जिंदगी से जुड़ी बातें और देश के प्रति उनके प्रेम को भी साझा किया। जिससे लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

इससे पूर्व, परिजन ने अतिथि के साथ खिलाड़ियों से मुलाकात कर फाइनल मुकाबले की शुरुआत करवाई। अपने संबोधन में डीएसपी मुख्यालय ने खिलाड़ियों की खेल भावना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवाओं के लिए खेल गतिविधियां बहुत जरूरी हैं और जम्मू-कश्मीर पुलिस युवाओं को ऐसी खेल गतिविधियों के लिए अवसर और मंच प्रदान करती रही है। इस मौके पर एसएचओ पीएस उधमपुर रघुवीर सिंह चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और शहरवासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed