फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   christmas

गीत, संगीत व नृत्य के जरिये प्रभु यीशु की महिमा का किया गुणगान

विज्ञापन
christmas
उधमपुर। शहर में शनिवार को क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यूनियन चर्च में सुबह के समय तो क्रिश्चियन कालोनी में दोपहर के समय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गीत, संगीत व विचार के माध्यम से प्रभु यीशु की महिमा का गुणगान किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता गुलाब नबी आजाद मुख्य मेहमान थे।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे यूनियन चर्च में बिशप संतोष थॉमस के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बच्चों व युवाओं ने गीत, संगीत व नृत्य के जरिए प्रभु यीशु की महिमा का गुणगान किया। बच्चों ने बताया कि प्रभु यीशु ने हमेशा सबको अपना माना और सभी को मानव समझ कर प्रेम किया। उन्होंने किसी को भी बांटना नहीं सिखाया, बल्कि सबको मिलकर जीवन जीना सिखाया था।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे क्रिश्चियन कालोनी कालोनी के चेयरमैन राजन सबरवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन फिया गया, जिसमें गुलाम नबी आजाद मुख्य मेहमान थे। बच्चों व युवाओं ने हिंदी, डोगरी, पंजाबी, अंग्रेजी भाषा में प्रभु यीशु की जीवनी पर आधारित संगीतमय कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने बताया कि किस तरह प्रभु यीशु धरती पर अवतरित हुए थे और किस तरह से उन्होंने मानव को जीवन जीने की कला सिखाई थी। उन्होंने किसी को भी पराया नहीं समझा। सबको अपना मानकर गले लगाया और सत्य का मार्ग दिखाया। उन्होंने सभी के लिए आह्वान किया था कि बोझ से दबे हुए लोगों मेरे पास आओ मैं तुम्हें विश्राम दूंगा।
धर्म नहीं राजनीति में किया जाता है बांटने का काम : आजाद
उधमपुर। क्रिसमस पर पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने लोगों के साथ मिलकर केक भी काटा और सभी को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि अभी तक दो दर्जन से अधिक देशों में जाकर क्रिसमस का पर्व मनाया है, लेकिन उधमपुर का कार्यक्रम अब तक सबसे खास रहा है। इसमें डोगरी भाषा में भी प्रभु यीशु की महिमा का गुणगान किया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी धर्म प्रेम व भाईचारे के साथ रहने का संदेश देते हैं। महात्मा गांधी ने भी हमें प्रेम व शांति का संदेश दिया है। मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। सभी धर्म यही संदेश दे रहे हैं। धर्म कभी किसी को बांटना नहीं सिखाता है। राजनीति में लोगों को बांटने का काम किया जाता है। राजनीति शैतान की तरह काम कर रही है और इसी से लोगों को बांटा जा रहा है।

सरपंच, डीडीसी, बीडीसी, विधानसभा, लोकसभा व अन्य चुनाव में जीत हासिल करने के लिए लोगों को धर्म, जाति, इलाके, संभाग के नाम पर बांटा जाता है। सबका एक ही सपना होता है कि किसी तरह से जीत जाऊं। लेकिन इससे होने वाले वाले नुकसान के बारे में नहीं सोचा जाता है। कुछ भी बनो, लेकिन अपनी काबिलियत पर बनो। आज के समय में कोई जबरदस्ती किसी का धर्म परिवर्तन नहीं कराता है। लोग अच्छे कामों से प्रभावित होकर ही धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। इस मौके पर बिशप आशीष मट्टू, फादर यशदीप संदू व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed