फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Chopper service affected throughout the day after taking off some flights

कुछ उड़ानें भरने के बाद दिनभर प्रभावित रही चॉपर सेवा

विज्ञापन
Chopper service affected throughout the day after taking off some flights
कटड़ा। धर्मनगरी में लगातार बारिश और त्रिकुटा पर्वत पर धुंध पड़ने से तापमान में काफी गिरावट आई है वहीं, इसका असर चॉपर सेवा पर भी पड़ रहा है। रविवार को भी कुछ उड़ाने भरने के बाद चॉपर सेवा दिनभर प्रभावित रही, जिस कारण ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके श्रद्धालुओं को मायूसी हाथ लगी है। उधर, बैटरी कार और रोपवे सुविधा दिनभर सुचारु रही है। रविवार शाम सात बजे तक 13000 भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह के समय मौसम साफ होने पर सुबह दस बजे तक चॉपर ने कुछ उड़ाने भरीं, लेकिन बाद में त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाने से दिनभर उड़ानें प्रभावित रही हैं। बैटरी कार सहित रोपवे सेवा दिनभर जारी रही, जिसका श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया है। आम दिनों के मुकाबले वीकेंड पर यात्रा में कुछ इजाफा देखने को मिलता हैं। दिनभर भक्त मां वैष्णो के जयकारे लगाते हुए दरबार की ओर प्रस्थान करते रहे। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार शनिवार को जहां 21666 भक्तों ने मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगाई है। वहीं, रविवार शाम सात बजे तक 13000 भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन

सात माह में 2388859 भक्तों ने किए मां के दर्शन
वर्ष 2021 केे पहले सात महीनों में 2388859 भक्तों ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई है। जनवरी में 408061, फरवरी में 389549, मार्च में 525189, अप्रैल में 321735 मई में 45155, जून में 198490 और जुलाई में 500671 श्रद्धालु दरबार में पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने मां वैष्णो के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed