फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Chinaini-Patnitop drinking water lifting scheme gets approval

चिनैनी-पटनीटॉप पेयजल उठाऊ योजना को मिले मंजूरी

विज्ञापन
Chinaini-Patnitop drinking water lifting scheme gets approval
चिनैनी। जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटॉप में पेयजल उठाऊ योजना को जल्द मंजूरी देने की मांग ब्लॉक और म्यूनिसिपल जन प्रतिनिधियों ने सरकार से उठाई है, ताकि सैलानियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

बीडीसी चेयरमैन प्रकाश चंद, म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन मानिक गुप्ता और डीडीसी सदस्य ऊषा देवी ने बताया कि चिनैनी से पटनीटॉप के लिए पेयजल उठाऊ योजना के लिए प्रोजेक्ट भेजा है। इसकी मंजूरी मिलने के बाद पटनीटॉप सहित कई पंचायतों में पानी का संकट दूर होने सहित सैलानियों को भी राहत मिलेगी। कुद माल रोड की हालत भी काफी खराब है, जिसका सैलानियों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन

करलाह-गौरीकुंड सड़क जल्द के जल्द निर्माण उठाई है। इस सड़क के बनने से पटनीटॉप में आने वाले सैलानी सुधमहादेव, मानतलाई और गौरीकुंड सहित अन्य धार्मिक स्थलों का दीदार कर पाएंगे। इससे रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। जन प्रतिनिधियों ने पटनीटॉप में पार्किंग और टैक्सी स्टैंड बनाने की मांग उठाने के साथ ही एटीएम सुविधा व पीडीए के अंतर्गत क्षेत्रों में मकान बनाने की अनुमति देने की परेशानी को भी दूर किया जाना चाहिए। पर्यटन स्थल पर 24 घंटे बिजली के साथ ही एसआरटीसी बस सेवा जम्मू से कटड़ा और पटनीटॉप के बीच चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed