फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cheneni, school, boundary wall

Udhampur News: चिनैनी के कई स्कूलों में चहारदीवारी नहीं, अंदर घुस रहे हैं जानवर

विज्ञापन
cheneni, school, boundary wall
चिनैनी। चिनैनी शिक्षा जोन के अंतर्गत कई स्कूल ऐसे हैं जहां पर चहारदीवारी न होने के कारण बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। जानकारी के मुताबिक हाई स्कूल बदनसू, टंडार मिडिल स्कूल, बेश्टी मिडिल स्कूल, घाड़िया कलां मिडिल स्कूल में चहारदीवारी की समस्या के चलते बच्चों को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन

स्कूलों के अंदर आवारा जानवर घुस जाते हैं जिससे डर रहता है कि कहीं उनके हमले से कोई घायल न हो जाए। वहीं चहारदीवारी
न होने के कारण स्कूलों के अंदर पेड़ पौधे तथा फूल लगाना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूलों में चहारदीवारी से कई तरह की समस्या दूर होती है। ऐसे में स्थानीय निवासी रामलाल, बृजेश कुमार, संजय कुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग को स्कूलों में चहारदीवारी को लेकर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि बच्चों को परेशानी पेश न आए। वहीं जेडईपीओ कुलदीप सिंह ने कहा कि जिन स्कूलों में चहारदीवारी की समस्या है उसको लेकर लिखा गया है उम्मीद है जल्द समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed