फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Chenani Town Result

Udhampur News: कोई डॉक्टर तो कोई आईपीएस बनकर करना चाहता है देश की सेवा

विज्ञापन
Chenani Town Result
चिनैनी में 12वीं की अन्नया गुप्ता का मुंह मीठा करवाते हुए परिजन
केंद्रीय विद्यालय का सीबीएसई का 12वीं का परिणाम घोषित, होनहारों ने रोशन किया माता-पिता व स्कूल का नाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा का परिणाम आने के बाद होनहार विद्यार्थियों ने अपना भविष्य भी तय कर लिया है। कोई यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर देश के नागरिकों की सेवा करने तो कोई डॉक्टर व आईपीएस अधिकारी बनना चाहता है।
केंद्रीय विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्रा दीक्षा चौधरी ने 95.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उसने आईपीएस अधिकारी बनकर देश सेवा का प्रण लिया है ताकि लोगों की सेवा कर सके। वहीं, अर्चना देवी ने एडवोकेट बनने का सपना संजोया है, इनका कहना है कि वह वकील बनकर लोगों के अधिकारों की आवाज बुलंद करेगी। इसी स्कूल की किरण बाला ने 90% अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

साइंस स्ट्रीम में राघव गुप्ता ने 88% अंक हासिल कर डॉक्टर बनने का सपना संजोया है। रमन जिन्होंने 86 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, वह इंजीनियर बनना चाहता है। नाहीद अख्तर ने 86 प्रतिशत अंक और अन्नया गुप्ता ने 84 प्रतिशत अंक लिए हैं। दोनों आगे जाकर डॉक्टर बनना चहाते हैं। उनका कहना है कि वह डॉक्टर बनकर गांव के लोगों का उपचार कर उनकी मुश्किलें दूर करेंगे। स्कूल प्रशासन की ओर से अच्छे अंक लेने पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed