फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Chenab Challengers Reasi won the competition

चिनाब चैलेंजर्स रियासी ने जीती प्रतियोगिता

विज्ञापन
Chenab Challengers Reasi won the competition
विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्य अतिथि और आयोजक। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में करवाई गई रेंज स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। चिनाब चैलेंजर्स रियासी ने देविका डेयर डेविल्स को हरा कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन

चिनाब चैलेंजर्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 145 रन का लक्ष्य रखा। देविका डेयर डेविल्स की टीम सिर्फ 139 रन ही बना पाई और छह रन से मैच सहित प्रतियोगिता हारी गई। विजेता टीम को 16 हजार रुपये नकद और ट्राफी, उपविजेता को आठ हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। देविका डेयर डेविल्स के अशांक को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया और तीन हजार रुपये और ट्राफी देकर सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब देविका डेयर डेविल्स के उदयप्रताप और चिनाब चैलेंजर्स के इरफान को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब दिया गया। वहीं, चिनाब चैलेंजर्स के नासिर मलिक को मैन ऑफ फाइनल मैच घोषित किया गया। इसके अलावा अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रेंज मुख्यालय की ओर से पुलिस सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। फाइनल मुकाबले के दौरान डीआईजी सुजीत कुमार मुख्य अतिथि और एसएसपी सरगुन शुक्ला ने सम्मानित अतिथि के रूप में हिस्सा लेकर विजेता और उपविजेता टीक सहित शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed