फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Challans deducted for those who go out without masks

बिना मास्क के बाहर निकलने वालों के काटे चालान

विज्ञापन
Challans deducted for those who go out without masks
उधमपुर। बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस की तरफ से मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर लोगों को चालान काटे गए। चालान काटने के साथ लोगों को बाहर निकलने पर नियमित तरीके से मास्क पहनने को भी जागरूक किया। पुलिस की टीम में महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया। शाम तक टीम ने लोगों से हजारों रुपये जुर्माना वसूला था।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी संभावित लहर को आने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन और पुलिस भी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लोगों का लगातार सामाजिक दूरी व मास्क पहनने के नियम का पालन करने को जागरूक किया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही करते हुए बिना मास्क के घरों से बाहर निकल कर दूसरों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। इसी को लेकर पुलिस की तरफ से विशेष अभियान चलाया। तीन महिला पुलिसकर्मियों के साथ एक टीम मंगलवार को कार्रवाई करने के लिए बाजार पहुंची और फिर टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों को बिना मास्क पहने पाया और सबको मौके पर ही चालान भी किया। कई लोग पुलिस के सामने अपनी सफाई दे रहे थे, लेकिन पुलिस किसी नहीं सुन रही थी।
विज्ञापन

जुर्माना वसूल करने के बाद ही लोगों को छोड़ा जा रहा था। साथ ही जागरूक भी किया जा रहा था कि जब भी घर से बाहर निकले तो मास्क जरूर पहनें। मास्क पहन कर ही अपने आप को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सकता है। कार्रवाई को लेकर जिला प्रशासन ने कई मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं, जोकि शहर के साथ तहसील स्तर पर भी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने अभी तक 33 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल कर लिया है। लेकिन इसके बावजूद लोग मान नहीं रहे हैं और बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed