फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   challan

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

विज्ञापन
challan
कटड़ा। धर्मनगरी में पुलिस ने रविवार को अभियान चला कर नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों और चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान परदे और स्क्रीन को हटाया गया वहीं दस्तावेज पूरे नहीं होने पर तीन वैन को जब्त करने के साथ ही पांच के चालान काटे गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार स्थानीय पुलिस की ओर से नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान फव्वारा चौक के साथ ही मुख्य बस अड्डे सहित बाण गंगा मार्ग और आसपास के इलाकों में कार्रवाई की गई। इसमें ऑटो में लगे परदे हटाने के साथ ही दस्तावेज की जांच की गई। वहीं, अवैध रूप से चल रही तीन वैन को जब्त करने के साथ ही पांच अन्य के चालान काटे गए। सनद रहे कि धर्मनगरी में बड़ी संख्या में ऑटो के साथ ही होटल की वैन चलती हैं। अवैध वाहनों के चलते श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। इस कारण अपराध पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया गया। दिनभर 45 के करीब ऑटो रिक्शा से परदे हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed