फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ceo news

Udhampur News: समिति ने श्राइन बोर्ड के सीईओ को बताईं समस्याएं

विज्ञापन
ceo news
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को बारीदरान सेवा समिति के सदस्य श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने उनके सामने अपनी मांगें रखीं।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि जब से श्राइन बोर्ड बना है, बारीदार समूह के युवाओं को श्राइन बोर्ड में नौकरी नहीं मिली है। समय-समय पर श्राइन बोर्ड में नौकरियों को लेकर विज्ञापन निकाला जाता है। सदयों ने मांग की कि श्राइन बोर्ड में नौकरियों को लेकर बारीदार के युवाओं को 50 प्रतिशत कोटा मिले। सीईओ ने समिति के सदस्यों को आश्वासन दिया कि उनके अनुरोध पर ध्यान दिया जाएगा और उचित समाधान किया जाएगा। सीईओ अंशुल गर्ग ने कहा कि यह जुड़ाव बारीदारन सेवा समिति की जरूरतों को पूरा करने और समिति और श्राइन बोर्ड के बीच सहयोगात्मक प्रयासों को बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। इस मौके पर शेर सिंह, वेद पुजारी, अश्वनी पंडित, पं. रामेश्वर, राधाकृष्ण, पं. मनोहर लाल और विजय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed