फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   CEO Checking in School

Udhampur News: सीईओ डोडा ने भद्रवाह के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया

विज्ञापन
CEO Checking in School
भद्रवाह के स्कूलों का निरीक्षण करते सीईओ डोडा मो. हाफिज शेख।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भद्रवाह। स्कूलों की कार्यप्रणाली का आकलन करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक समीक्षा के तहत मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) डोडा मोहम्मद हाफिज शेख ने शनिवार को भद्रवाह के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।
सीईओ ने बताया कि उन्होंने भद्रवाह शहर तथा इसके आसपास के क्षेत्रों के आधा दर्जन स्कूलों का दौरा किया, जिसका उद्देश्य शिक्षण विधियों की समीक्षा करना, छात्रों की उपस्थिति की जांच करना तथा स्कूल के प्रदर्शन के बारे में शिकायतों की जांच करना था।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय चिनोत, मध्य विद्यालय हल्लियां, नगर, मस्जिद, मंदिर तथा जीएचएसएस सरतिंगल के छात्रों तथा स्टाफ से बातचीत की, जहां उन्होंने उन्हें दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संस्थानों के कामकाज पर संतोष व्यक्त किया। छात्रों को दिए जा रहे मिड-डे-मील की गुणवत्ता का निरीक्षण करते हुए सीईओ ने संबंधितों को स्कूलों में साफ-सफाई बनाए रखने के साथ ही स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश दिया कि वे वीईसी/एसएमडीसी सदस्यों के साथ निकट संपर्क बनाए रखें ताकि संस्थानों में नामांकन बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed